Home Podcasts Padhaku Nitin
Padhaku Nitin

Padhaku Nitin

Aaj Tak Radio 288 episodes 26 Nov 2026

Padhaku Nitin एक आकस्मिक और लंबी बातचीत पर आधारित पॉडकास्ट है जहाँ Aaj Tak Radio के होस्ट नितिन विशेषज्ञों से बात करते हैं और इतिहास, युद्ध, राजनीति, नीति, विचारधारा, सिनेमा, यात्रा, खेल, प्रकृति और हर उस चीज़ पर चर्चा करते हैं जो दिलचस्प है। शो का एक एपिसोड चार किताबें पढ़ने जितना समृद्ध हो सकता है। पॉडकास्ट का उद्देश्य सवाल पूछते रहना है जब तक कि किसी विषय की हर बात सामने न आ जाए।

Episodes

Chandni Chowk के नीचे छिपी नहर, मुग़लों की सत्ता खाने वाली तवायफ़ें और दिल्ली की Badass Begums! : Padhaku Nitin
Chandni Chowk के नीचे छिपी नहर, मुग़लों की सत्ता खाने वाली तवायफ़ें और दिल्ली की Badass Begums! : Padhaku Nitin 26 Nov 2026 1:34:24 दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों के पीछे सिर्फ़ बादशाहों और सुल्तानों की कहानियां नहीं हैं. इनमें कुछ ऐसी औरतों की कहानियां भी छिपी हैं जिन्होंने अपने दम पर सत्ता हासिल की, सियासत को प्रभावित किया और शहर की शक्ल बदलने में अहम भूमिका निभाई.Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं लेखिका अनुष्का जैन, जिनकी किताब Badass Begums दिल्ली के इतिहास को औरतों के नज़रिए से देखने का एक नया रास्ता खोलती है.चाहे
बुद्ध से लेकर शिव तक: दुनियाभर के सिक्कों में क्यों छपते थे भारतीय देवी देवता? : Padhaku Nitin
बुद्ध से लेकर शिव तक: दुनियाभर के सिक्कों में क्यों छपते थे भारतीय देवी देवता? : Padhaku Nitin 19 Nov 2026 1:18:03 रुपया-पैसा हमारी ज़िंदगी में कितना रचा-बसा है, इसका अंदाज़ा हमारी भाषा में इस्तेमाल होने वाली कहावतों से लगाया जा सकता है. लेकिन जिस पैसे के बिना हमारा काम नहीं चलता, उसके इतिहास के बारे में हम कितना जानते हैं?दुनिया में पहली बार Currency का इस्तेमाल किसने किया? दुनिया के पहले सिक्के कैसे बनाए जाते थे? हड़प्पा के दौर में व्यापार किस तरह होता था? मौर्य और मुगल काल के सिक्कों में क्या अंतर था? चाणक्
भारत के टुकड़े टुकड़े करने का Jinnah Plan कैसे फेल हुआ? Ft. Josy Joseph : Padhaku Nitin
भारत के टुकड़े टुकड़े करने का Jinnah Plan कैसे फेल हुआ? Ft. Josy Joseph : Padhaku Nitin 12 Nov 2026 1:27:13 1947 सिर्फ भारत की आज़ादी का साल नहीं था। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का सबसे उथल-पुथल भरा दौर था। देश आज़ाद हो रहा था, बंट रहा था और एक नए पाकिस्तान का जन्म हो रहा था। लेकिन भारत के भीतर भी एक बड़ी टूटन का खतरा मंडरा रहा था। सैकड़ों रियासतें थीं, जिनके अपने शासक, अपने हित और अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग महत्वाकांक्षाएं थीं।त्रावणकोर से हैदराबाद तक, भोपाल से कश्मीर तक, इन रियासतों का भारत में वि
मोटापे को Sumo Didi ने कैसे बनाई अपनी ताकत? फिल्म देखकर खुल जाएगी आंखें! : Padhaku Nitin
मोटापे को Sumo Didi ने कैसे बनाई अपनी ताकत? फिल्म देखकर खुल जाएगी आंखें! : Padhaku Nitin 5 Nov 2026 50:01 मोटापे को समाज ने हमेशा किस नज़र से देखा है? क्यों आज भी मोटे लोगों, खासकर महिलाओं को अपने वज़न की वजह से भद्दे मज़ाक, ताने और भेदभाव का सामना करना पड़ता है? और इसका उनके Mental Health पर क्या असर होता है?इस बार पढ़ाकू नितिन में हमारे साथ हैं अभिनेत्री श्रीयम भगनानी, जो फिल्म Sumo Didi में भारत की पहली महिला सूमो रेसलर हेतल दवे का किरदार निभा रही हैं।हेतल दवे की कहानी सिर्फ़ सूमो रेसलिंग तक सीमित
Harappa का Mahabharat Connection, Dwarka पर खुलासा और Buddhism की Violent जड़ें? : Padhaku Nitin
Harappa का Mahabharat Connection, Dwarka पर खुलासा और Buddhism की Violent जड़ें? : Padhaku Nitin 29 Oct 2026 1:15:36 इंसान का Time और Space से एक अजीब रिश्ता है। कभी हम भविष्य में झाँकना चाहते हैं, तो कभी अतीत की उन कहानियों को जानना चाहते हैं, जो वक़्त की परतों में कहीं दफ़्न हो गईं। आसमान में हम भविष्य की संभावनाएँ तलाशते हैं, और ज़मीन के नीचे अपने अतीत के सुराग़!Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम खोलेंगे ज़मीन की परतें और तलाशेंगे भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब, जिन पर आज भी बहस जारी है
Mahabharat की Real Locations के नीचे क्या दबा मिला? ASI DG Sanjay Manjul Unfiltered : Padhaku Nitin
Mahabharat की Real Locations के नीचे क्या दबा मिला? ASI DG Sanjay Manjul Unfiltered : Padhaku Nitin 22 Oct 2026 1:12:09 इंसान हमेशा से अपने अतीत को जानने के लिए उत्सुक रहा है। हमारी सभ्यताएँ कैसे विकसित हुईं? हमारे पूर्वज कैसे रहते थे? और ज़मीन की परतों में दफ़्न कौन-से ऐसे राज़ हैं, जो भारत के इतिहास को देखने का हमारा नज़रिया बदल सकते हैं?इस बार Padhaku Nitin Podcast में हमारे साथ हैं Archaeological Survey of India (ASI) के Additional Director General (Archaeology), Dr. Sanjay Kumar Manjul। करीब तीन साल पहले संजय
Jantar Mantar की असली कहानी: Raja Jai Singh की Laboratory या Indian Protest का मंदिर? : Padhaku Nitin
Jantar Mantar की असली कहानी: Raja Jai Singh की Laboratory या Indian Protest का मंदिर? : Padhaku Nitin 16 Oct 2026 1:30:18 क्या इंसान को जीने के लिए सिर्फ़ खाना और पानी चाहिए? अगर ऐसा होता, तो न्याय की माँग करते हुए लोग अनशन क्यों करते? भारत में जब भी किसी ने अपने हक़ और इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाई, तो दिल्ली के एक ठिकाने का नाम बार-बार सामने आया — जंतर-मंतर।पिछले तीन दशकों में किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के प्रदर्शन, बेरोज़गार युवाओं की माँगों से लेकर निर्भया को इंसाफ़ दिलाने की लड़ाई तक, जंतर-मंतर ने कई आंदोलनों को आ
Draupadi की बेइज़्ज़ती, Gandhari की Insecurity, Kunti का Virginity वरदान: Padhaku Nitin
Draupadi की बेइज़्ज़ती, Gandhari की Insecurity, Kunti का Virginity वरदान: Padhaku Nitin 15 Oct 2026 1:58:56 महाभारत की कहानी को अगर स्त्रियों की नज़र से देखा जाए, तो क्या कुछ बदल जाएगा? क्या द्रौपदी, गांधारी, कुंती और सत्यवती की नज़र से महाभारत की नई परतें खुलती हैं? क्या इस महागाथा की स्त्रियां महज़ निमित्त मात्र थीं, या उनके बिना महाभारत की कहानी अधूरी है?इतिहास हो, कोई घटना या कोई किरदार—उसे समझने के लिए अलग-अलग नज़रियों से देखना ज़रूरी है। आचार्य चतुरसेन ने अपने उपन्यास ‘वयं रक्षामः’ में रामायण की क
Gandhi Decoded: मुस्लिम तुष्टिकरण, नास्तिकता, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, हिंदुत्व Ft. Purushottam Agrawal : Padhaku Nitin
Gandhi Decoded: मुस्लिम तुष्टिकरण, नास्तिकता, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, हिंदुत्व Ft. Purushottam Agrawal : Padhaku Nitin 2 Oct 2026 1:24:00 Gandhi पर इतनी किताबें लिखी जा चुकी हैं कि लगता है अब उनके बारे में कुछ नया कहने को बचा ही नहीं। फिर भी आज गांधी या तो बिना सवाल के ‘महात्मा’ हैं, या सोशल मीडिया पर गाली देने के लिए आसान निशाना।प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब ‘मजबूती का नाम महात्मा गांधी’ इन दोनों आसान रास्तों से अलग गांधी को समझने की कोशिश करती है।इस बातचीत में 1947 की वही पुरानी बहस नहीं, बल्कि गांधी के दिमाग, अंतर्विरोध, ज
Gandhi का अंतिम साल: बेटे का धोखा, ब्रह्मचर्य की सनक और Patel से नाराज़गी! : Padhaku Nitin Podcast
Gandhi का अंतिम साल: बेटे का धोखा, ब्रह्मचर्य की सनक और Patel से नाराज़गी! : Padhaku Nitin Podcast 1 Oct 2026 1:23:55 कोई विचार कालजयी है या नहीं—ये कौन तय करता है? बीतता हुआ समय? आने वाली पीढ़ियाँ? या फिर वो लोग, जो हर नए दौर में उस विचार में अपने समय के सवालों का जवाब ढूंढते हैं? अगर कोई विचार समय बीतने के साथ और ज़्यादा relevant होता जाए, और ज़्यादा लोग उससे connect करने लगें—तो क्या इसका मतलब है कि वो विचार महान भी है और ज़रूरी भी? हम गांधी के देश में रहते हैं। जब भी कोई आंदोलन होता है, जब भी अहिंसा, सत्याग्र
Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin
Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin 24 Sep 2026 1:41:00 इंसान कई तरीकों से सीखता है. कभी सवाल करके, कभी Experiment करके और कभी दूसरों को देखकर. अब राष्ट्रों का भी यही हिसाब समझ आता है, वो भी ऐसे ही सीखते हैं. और जैसे राष्ट्र सीखता है, वैसे ही राष्ट्र के Citizens भी. अगर आपको ये सवाल परेशान करते हैं या जिज्ञासा पैदा करते हैं कि आखिर देश चलता कैसे है, Policy बनती कैसे है? सही विदेश नीति क्या होती है, गलत विदेश नीति क्या होती है? देश अपने Rise पर है या F
9/11 से जुड़ी Conspiracy Theories का सच क्या है? : Padhaku Nitin
9/11 से जुड़ी Conspiracy Theories का सच क्या है? : Padhaku Nitin 11 Sep 2026 51:25 11 सितंबर 2001. चार commercial planes hijack हुए। दो विमानों ने New York के World Trade Center के Twin Towers को टक्कर मारी। तीसरा विमान Washington D.C. के Pentagon से टकराया। और चौथा विमान Pennsylvania में crash हुआ। लेकिन 9/11 सिर्फ एक terrorist attack नहीं था। यह एक ऐसा moment था जिसने अमेरिका की foreign policy, Middle East की geopolitics, Afghanistan और Pakistan के साथ उसके रिश्तों और पूरी glo

Recommended