क्राइम ब्रांच एक हिंदी पॉडकास्ट है जो अपराध की दुनिया के अनसुने किस्सों को सुनाता है। इसमें आजतक के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा पूर्व IPS अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, वरिष्ठ क्राइम पत्रकारों, वकीलों, सुधरे हुए अपराधियों और गलत तरीके से आरोपित लोगों से बातचीत करते हैं। हर एपिसोड में हाई-प्रोफाइल मामलों के अनुभव साझा किए जाते हैं, जो अपराध और न्याय की दुनिया में अनोखी अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।
Episodes

Mumbai 26/11 का प्लान Kasab ने बिगाड़ा और हमले की स्क्रिप्ट Pakistan ISI-LeT ने 15 साल पहले लिखी?: Crime Branch
26/11 मुंबई आतंकी हमला सिर्फ़ 10 आतंकियों का हमला नहीं था, बल्कि इसके पीछे थी एक खौफ़नाक साज़िश, जिसकी प्लानिंग पाकिस्तान में बैठकर की गई थी. आखिर इस हमले का असली मास्टरमाइंड कौन था? क्या लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ़ एक मोहरा था और पर्दे के पीछे ISI-पाकिस्तान आर्मी के बड़े अधिकारी पूरी साज़िश रच रहे थे? आज तक रेडियो के खास पॉडकास्ट ‘क्राइम ब्रांच’ में होस्ट अरविंद ओझा के साथ मौजूद हैं वरिष्ठ पत्रकार और ले

Dawood के बाद कौन संभालेगा D-Company? FBI Agent ने खोली Al-Qaeda, ISI और Hafiz Saeed की पोल: Crime Branch
पाकिस्तान के कराची से निकलकर FBI, ISI और अंडरवर्ल्ड की दुनिया तक पहुंचने वाले कामरान फ़रीदी की कहानी किसी फ़िल्मी थ्रिलर से कम नहीं है. आज तक रेडियो के खास पॉडकास्ट क्राइम ब्रांच में होस्ट अरविंद ओझा के साथ कामरान फ़रीदी ने पहली बार दाऊद इब्राहिम और D-कंपनी से जुड़े अपने अनुभवों पर खुलकर बात की. इस बातचीत में उन्होंने कराची में दाऊद इब्राहिम के ठिकानों, उसकी सुरक्षा व्यवस्था, पाकिस्तान में उसके ने

Nvidia CEO का Honey Trap क्या China ने करवाया और Pakistani जासूसों के खुफ़िया पैंतरे: Crime Branch
प्यार, मोहब्बत और रिश्तों का इस्तेमाल जब किसी से देश के राज़ उगलवाने के लिए किया जाए, तो इसे कहते हैं हनी ट्रैप. जासूसी की ये पुरानी तरकीब आज भी दुनिया की बड़ी-बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसियों का हथियार बनी हुई है. Crime Branch के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग की उस कहानी के बारे में, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक को हिलाकर रख दिया है. क्या एक का

Azam Khan से सीधी टक्कर और नकल माफ़िया को टाइट करने वाले UP Police Officer: Crime Branch
क्या अपराधियों में खौफ़ पैदा करने के लिए एनकाउंटर करना ज़रूरी है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में अरविंद ओझा की बातचीत उत्तर प्रदेश के पूर्व DSP सुरेंद्र सिंह लौर से हुई, जिन्हें लोग ‘भगत जी’ के नाम से जानते थे. बिना एनकाउंटर और बिना गोली चलाए अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले लौर सुनाएंगे अपनी ईमानदार पुलिसिंग के अनसुने किस्से. ट्रिपल मर्डर, बैंक डकैती, नकल माफ़िया और नेताओं के दबाव से लेकर रामपुर

नामी जासूस ने दिशा सालियान, निठारी कांड और Extra Marital Affair पर क्या राज़ खोले?: Crime Branch
जासूस संजीव देशवाल ने रिश्तों के धोखे और अपराध से जुड़ी ऐसी कहानियां सुनाईं, जिन्हें जानकर अपनों पर भी शक होने लगेगा. सास को ज़हर देने से लेकर पति को अगला निशाना बनाने तक, इन मामलों की कहानियां आपको हैरान कर देंगी. सुनिए 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में, जहां क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने प्राइवेट डिटेक्टिव संजीव देशवाल से जाना कि जासूस किसी की ज़िंदगी से जुड़े छिपे राज़ कैसे सामने लाते हैं, शादी

Lawrence Bishnoi V/s Bollywood, Tiger Shroff और Salman Khan क्यों आए निशाने पर?: Crime Branch
18 अक्टूबर की शाम, मुंबई का पॉश इलाका जुहू. एक्टर टाइगर श्रॉफ़ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलती हैं, पांच-छह राउंड फ़ायर. खबर आग की तरह फैली और बॉलीवुड में वही खौफ़ लौट आया, जो कभी मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर में हुआ करता था. वो दौर, जब दिनदहाड़े एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गोलियों से भून दिया गया, जब साल 2000 में राकेश रोशन पर फायरिंग हुई, और जब फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा नाम धमकी भर

Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch
बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान ह

Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch
दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव

Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch
निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा थ

Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch
18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म

Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थ

Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे
Recommended

Crime Beat

Bhojpuri Murder Mystery

Ansuni Kahaniya By Priyanka

Crime Files By Shivansh

INSP. Vikrant Sinha

Welted Marigold | Desi Crime & Indian True Crime Stories

ZARA KHAUFF SE SUNO

Section 302 - A Tamil True Crime Podcast

Horror Podcast Hindi

The Desi Crime Podcast

Indian Murder Mystery

Unsolved ரகசியம் ( Tamil True Crime Podcast )
