यह पॉडकास्ट हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित देवताओं और दानवों के बीच के संघर्षों पर आधारित है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार असुर और देवता निरंतर युद्ध की स्थिति में रहते हैं, और यह सीरीज़ अच्छाई बनाम बुराई के उसी टकराव को कहानियों के रूप में प्रस्तुत करती है। हर एपिसोड में वीरता, प्रेम-भक्ति और शक्ति से भरी पौराणिक कथाएं सुनाई जाती हैं, जिनमें देवताओं और असुरों का आमना-सामना दिखाया जाता है। इन कहानियों के जरिए श्रोताओं को वे पौराणिक चरित्र और घटनाएं जानने को मिलती हैं जो आज भी हिंदू संस्कृति और मान्यताओं का हिस्सा हैं।
Episodes

त्रिपुरासुर वध - शिव का क्रोध और सृष्टि की रक्षा: Dev Danav Tales, Ep 10
त्रिपुरासुर असुरों का शक्तिशाली राजा था जिसने ब्रह्मा से वरदान पाकर कई अपराजेय नगर बनाए. त्रिपुरासुर का आतंक पृथ्वी, आकाश और पाताल तक फैल चुका था. देवता विचलित थे, ब्रह्मा असहाय और तब ब्रह्मांड की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उठाया त्रिपुरांतक रूप. कैसे हुआ त्रिपुरासुर का जन्म? किस वरदान ने उसे देवताओं से भी अधिक शक्तिशाली बना दिया? और कैसे भगवान शिव ने ब्रह्मा और विष्णु के सहयोग से रचा वह दिव्य रथ ज

भस्मासुर : वरदान जिसने भगवान शिव को संकट में डाला : Dev Danav Tales, Ep 09
भस्मासुर—एक ऐसा असुर जिसे भगवान शिव से अद्वितीय वरदान मिला था कि वह जिसके सिर पर हाथ रखे वह भस्म हो जाए. लेकिन इस वरदान ने ही जब शिव को संकट में डाल दिया, तो शुरू हुई एक दिलचस्प कहानी—धोखे, चतुराई और माया की. आखिर क्यों शिव को भागना पड़ा अपने ही दिए वरदान से? कौन आया उनकी रक्षा करने? और कैसे विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर भस्मासुर को उसी के जाल में फंसा दिया? सुनिए ‘देव दानव’ के इस एपिसोड में. साउंड

जलंधर कैसे बना देवताओं के लिए संकट, शिव क्यों बने उसके विनाश का कारण: Dev Danav Tales, Ep 8
समुद्र से उत्पन्न हुआ एक असुर जिसने अपनी तपस्या की शक्ति से देवताओं को भी झुका दिया. 'जलंधर' नाम के इस असुर की शक्ति इतनी प्रबल थी कि स्वयं इंद्र भी भयभीत हो गए. लेकिन जब उसने शिव से टकराने की भूल की, तब हुआ वह युद्ध, जिसे धर्म और अधर्म का निर्णायक बिंदु माना गया. कैसे विष्णु ने निभाई एक मायावी भूमिका? कैसे जलंधर के पतन का कारण बना उसका ही घमंड और क्यों शिव को स्वयं उठाना पड़ा तांडव का मार्ग? सुनि

तारकासुर: अमरता का अभिशाप और देवताओं का संकट: Dev Danav Tales, Ep 7
दैत्यराज तारकासुर ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया कि केवल भगवान शिव का पुत्र ही उसे मार सकता है. लेकिन उस समय शिव शोक में डूबे थे और वैराग्य में थे. इस वरदान से शक्तिशाली बनकर तारकासुर ने देवताओं पर अत्याचार शुरू कर दिया. क्या हुआ जब तारकासुर की अमरता बन गई सृष्टि के लिए संकट? क्यों देवी पार्वती को तपस्या में बैठना पड़ा? कैसे शिव के पुत्र कार्तिकेय ने उस दैत्य को चुनौती दी? और क्या

देवताओं की भक्ति करने वाले वृत्रासुर का अंत कैसे हुआ?: Dev Danav Tales, Ep 06
पौराणिक कथाओं में वृत्रासुर का नाम दानव के रूप में लिया जाता है. लगभग संपूर्ण धरती पर वृत्रासुर का आतंक था. यह बात लोक-प्रचलित है कि राक्षस होने के बावजूद वह भगवान का परम भक्त भी था. उसकी कहानी में सिर्फ राक्षसी शक्ति की ही नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति और बलिदान की भी ज़िक्र है. वृत्रासुर को इंद्र ने छल से मारने का संकल्प लिया, लेकिन इस महासंग्राम में वृत्रासुर का चरित्र देवताओं से भी अधिक महान प्रतीत ह

वामन देव की छोटी सी मांग के आगे बलि क्यों हुए नतमस्तक: Dev Danav Tales, Ep 05
असुर राजा बलि अपनी शक्ति, वीरता और दानशीलता के लिए प्रसिद्ध था. उसने अपने तप और पराक्रम से तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था. देवता भी उसकी शक्ति के आगे नतमस्तक हो गए, लेकिन अधिपत्य का यह संतुलन अधिक समय तक नहीं रह सका. देवताओं की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया. कैसे वामन देव ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी? कैसे यह मांग असुर सम्राट के लिए सबसे बड़ी परीक्षा बन गई?

शिव के प्रकोप से कैसे मिटा अंधक का अहंकार? Dev Danav Tales, Ep 04
अंधक एक ऐसा असुर था जो शिव के वरदान से उत्पन्न हुआ. लेकिन उसने अपने शक्ति के मद में स्वयं महादेव को ही अपना शत्रु बना लिया. कठोर तपस्या के बाद ब्रह्मा जी से अमरता और अपराजेयता का वरदान प्राप्त कर अंधक ने तीनों लोकों पर आधिपत्य स्थापित करने की ठान ली. लेकिन क्या वास्तव में कोई अमर हो सकता है? वरदान के अहंकार में डूबे अंधक ने पार्वती का हरण करने का प्रयास भी किया. इसके बाद भगवान शिव का क्रोध भड़क उ

हिरण्यकश्यप के अंत के लिए भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा नरसिंह अवतार: Dev Danav Tales, Ep 03
दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने अपने भाई हिरण्याक्ष की मृत्यु के बाद प्रतिशोध की अग्नि में जलते हुए भगवान विष्णु से शत्रुता ठान ली. कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से ऐसा वरदान प्राप्त किया, जिसने उसे लगभग अमर बना दिया. संसार में अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए हिरण्यकश्यप ने भगवान की पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया. उसने सभी को केवल अपनी आराधना करने का आदेश दिया, लेकिन उसका स्वयं का पुत्र प्रह्लाद विष्णु का अनन्य भक्

विष्णु के वराह अवतार ने कैसे किया था हिरण्याक्ष का संहार?: Dev Danav Tales, Ep 02
हिरण्याक्ष और वराह का युद्ध पौराणिक कथाओं में वर्णित एक संग्राम है. कथा के अनुसार, दैत्यराज हिरण्याक्ष ने अपनी असीम शक्ति के मद में पूरी पृथ्वी को चुरा लिया और उसे सागर की गहराइयों में छिपा दिया. इस अराजकता को समाप्त करने और सृष्टि का संतुलन बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण किया. कैसे हिरण्याक्ष के अहंकार ने उसे देवताओं का सबसे बड़ा शत्रु बना दिया? ब्रह्मांड के इस महायुद्ध में वराह

समुद्र मंथन के लिए देवों ने दानवों को कैसे मनाया?: Dev Danav Tales, Ep 01
समुद्र मंथन पुराणों में दर्ज एक प्रसिद्ध पौराणिक घटना है. कथा के मुताबिक देवों और दानवों ने मिलकर समुद्र का मंथन किया था. इस मंथन में कई असाधारण चीज़ों के अलावा अमृत भी उत्पन्न हुआ था जिसे लेकर देवों और दानवों में महा-संग्राम छिड़ गया. समुद्र मंथन किस पर्वत को मथनी बनाकर किया गया था? देवताओं ने कैसे शुक्राचार्य को विश्वास दिलाया कि 'संजीवनी मंत्र' बस क्षणिक उपचार है, किंतु अमृत शाश्वत! विष्णु ने मो
Recommended

General Topics(Gujarati)

The King's Temple

Mahabharat - The Complete Saga

New Life Fellowship Manipal

The Vishnu Purana - Deep Dive (Hindi)

Brahma Kumaris Audio

Ask Dr. Zakir Naik: He will give the answer from the Quran.

Amogh Lila Prabhu's Podcast

Maha Bharatham by Chaganti Koteshwara Rao

The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes

Hyper Quest Podcast

Yugal Joshi
