पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर।
Episodes

अमीर बनने का इरादा करके घर छोड़ा, लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिली, लौट आए | भौंचक
आगरा के लोहामंडी में रील्स से प्रभावित होकर दोस्तों ने बड़ा आदमी बनने के लिए घर छोड़ा लेकिन अगले ही दिन करनी पड़ी घर वापसी, सुनिये भौंचक

सिंगल लड़के ने किसके लिए रखा अजब-गजब व्रत? फ़ोटो वायरल | भौंचक
शादीशुदा जोड़ों को करवाचौथ धूमधाम से मनाते हुए देखकर एक दिलजले सिंगल लड़के ने क्या तरीका निकाला? सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में.

भारत में इसी रिक्शे से चार हज़ार किलोमीटर का सफर किया, अब यूके में चलेगा | भौंचक
ऑटो का नाम 'Timmy' रखा और सोशल मीडिया पर बन गए हैं TIMMY के फैंस, सुनिये पूरी ख़बर

अजब-गजब नामों की गलतियां, इलेक्शन कमीशन ने कहा मामले की जांच करवाएंगे | भौंचक
झांसी-इलाहाबाद में विधान परिषद के चुनाव में वोटर लिस्ट में दिख रहे अजीब गरीब नाम बन गए हैं चर्चा के विषय, अब चुनाव अयोग जांच करेगा, सुनिये पूरी खबर भौंचक में

मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री जैसे नाम रखने वालों के लिए कानून बनाने की मांग | भौंचक
छत्तीसगढ़ में एक मज़दूर का नाम राष्ट्रपति होने पर कांग्रेस के एक नेता ने राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है, सुनिये पूरी ख़बर

अलीगढ़: iPhone खराब हुआ तो शादी की फोटो गयीं, दोबारा शादी करके फोटो खिंचवाईं | भौंचक
अलीगढ़ में एक कपल ने consumer Court में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें दोबारा शादी करनी पड़ी क्योंकि फोन ख़राब होने पर सारी तस्वीरें चली गयीं, सुनिये भौंचक

सरपंच पद की दावेदार आशा ने कहा अफ़्रीका से दुल्हन लाऊंगी, सबकी शादी कराऊंगी | भौंचक
राजस्थान में सेक्स रेशियो खराब होने की वजह से तमाम नौजवानों की शादी नहीं हो पा रही है लेकिन पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार ने इसका गज़ब रास्ता सुझाया है, सुनिये भौंचक

लुधियाना: सिक्कों की बोरी लेकर स्कूटी शो रूम आया, गिनने में तीन घंटे लगे | भौंचक
लुधियाना के एक स्कूटी शो रूम में एक आदमी बोरी लेकर आया जिसमें वो सिक्के थे जिन्हें वो सालों से जमा कर रहा था, सुनिये भौंचक

क्राइम हिस्ट्री में पहली बार ज़हर के दो इंजेक्शन के बाद भी कैदी ज़िंदा, जेलर हैरान | भौंचक
अमेरिका की हिस्ट्री में पहली बार सज़ाए मौत की एक कैदी को इंजेक्शन देने के बाद भी ज़िंदा रही, अब जांच चल रही, सुनिये ख़बर भौंचक में

यूपी: सरकारी टीचर को क्लासरूम में मस्ती करना पड़ा भारी | भौंचक
इटावा के एक सरकारी टीचर ने बच्चे के सिर पर तबला बजाकर मुसीबत मोल ले ली, सुनिये भौंचक ख़बर

बिहार: 22,222वें लेवेल पर पहुंचा युवक, गिनीज़ वालों का फोन आ गया | भौंचक
सीवान के इंजीनयर को पता भी नहीं चला कि उसने कैंडी क्रश खेलते-खेलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, सुनिये भौंचक ख़बर

गुजरात: बीजेपी विधायक की हवेली की दीवारें धोने के लिए आई फायर ब्रिगेड| भौंचक
गुजरात के दाहोद में बीजेपी विधायक पर आरोप है कि दीवाली की सफाई के लिए पानी कम पड़ रहा था तो उन्होंने फायर ब्रिगेड बुला ली, सुनिये भौंचक ख़बर.
Recommended

Ramuism

Unfiltered by Samdish

Dravidians Reborn Podcast

Joke Samachar

Teen Taal

INDIA’S GOT LATENT S2 EP6 ft. Rakhi Sawant, Ashneer Grover, Kushagra Srivastava

SEV-VAALAI TALKS PODC🅰️ST

Barking Buddha - A Tamil Podcast

Cheems Rajah Podmcast

Hello From Arun

Idhar Udhar Ki Baatein

Gulati Brothers Rap!
