
Ballabol - The Cricket Podcast
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field!
Episodes

Bhuvi की वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छा और बुरा दोनों क्यों: बल्लाबोल
रांची T20 में भारतीय टीम 250 रन लुटाकर वेस्टइंडीज से मैच हार गई! BCCI पाटा पिचों पर रोक क्यों नहीं लगाती? क्या अगले T20 वर्ल्ड कप में ऐसी पिचें भारत को भारी पड़ेंगी? 'Director of Cricket' बनाना क्यों ज़रूरी हो गया है? इसके अलावा, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के पीछे की असली कहानी क्या है? क्या भुवी को ODI टीम में भी जगह मिलेगी? 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या सेलेक्टर्स उन्हें देखना च

गिल क्यों दोहरा रहे ये गलितयां, Rohit का दावा मजबूत और World Cup 2027 Team कैसी हो?: बल्लाबोल
Asian Games 2026 में India ने Pakistan को हराकर Gold तो जीत लिया, लेकिन इस बार Pakistan के बैटर्स खुलकर कैसे खेले? क्या Mohsin Naqvi की गैरमौजूदगी ने पाक टीम को आज़ादी दी? West Indies ODI Series के 3rd मैच में Rohit Sharma की मुश्किल हालात में आई साहसी पारी ने साबित कर दिया कि ODI World Cup 2027 के लिए उन्हें साइडलाइन करना इतना आसान नहीं होगा! दूसरी ओर, Shubman Gill की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवालो

800 का Run Fest vs Ishan की Tough 80! ODI Cricket में क्या बदलना चाहिए?: बल्लाबोल
400 रन भी अब सुरक्षित नहीं? गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 का लक्ष्य सिर्फ़ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में पांच शतक और शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक—ODI क्रिकेट का यह रन-फेस्ट कई बड़े सवाल छोड़ गया. जबकि Asian Games semifinal में मुश्किल turning track पर Ishan Kishan ने 46 गेंदों में नाबाद 80 बनाए और India ने Sri Lanka को 45 पर समेट दिया.‘बल्लाबोल’ के इस स्पेशल एप

Virat Kohli का नया अवतार, हार्दिक पंड्या की चोट और जबरन ऑलराउंडर बनाने की फ्लॉप स्कीम: बल्लाबोल
वेस्टइंडीज़ (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली (Virat Kohli 139) ने शानदार पारी खेलकर अपना 86वां इंटरनेशनल शतक और 15,000 रन भी पूरे किए. लेकिन इस पारी में ऐसा क्या खास था, जो विराट के बदले हुए खेल की कहानी कहता है? क्या विराट कोहली ODI क्रिकेट के G.O.A.T हैं? सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स के साथ उनकी तुलना कहां ठहरती है? क्या विराट, जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज़ हैं? और क्या

अगरकर क्यों नहीं चाहते Extension, ऋषभ पंत और शमी के साथ नाइंसाफी क्यों?: बल्लाबोल
भारतीय क्रिकेट और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच क्या है असली सच्चाई? क्या अजीत अगरकर को BCCI एक्सटेंशन नहीं दे रही या अगरकर खुद इस पद से पीछे हट रहे हैं? क्या पार्थिव पटेल होंगे अगले चीफ़ सेलेक्टर? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ समझिए भारतीय चयन समिति, टीम इंडिया के अंदरूनी समीकरणों, पंत और मोहम्मद शमी के चयन पर खड़े सवालों का पूरा सच.ह

Mohsin Naqvi के ईगो से पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार और अजित अगरकर चाहते हैं एक्सटेंशन?: बल्लाबोल
इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारती

अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman ब

Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल
R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के म

कोलंबो टेस्ट में Team India से क्या ब्लंडर हुआ, WTC फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन?: बल्लाबोल
इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े पॉजिटिव, मिले कई सवालों के जवाब: बल्लाबोल
टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग म

IND vs SL सीरीज प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11 और हार्दिक पंड्या IPL ट्रेड डील पर क्या पता चला: बल्लाबोल
श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा?

इतने खिलाड़ी एक साथ घायल क्यों, Indian Cricket में क्या गड़बड़ है?: बल्लाबोल
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल

Team India की जीत से खुली पोल? VVS लक्ष्मण की तारीफ़, गौतम गंभीर पर सवाल: बल्लाबोल
ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ एकतरफ़ा अंदाज़ में अपने नाम कर ली है! इंग्लैंड और आयरलैंड में सूपड़ा साफ़ होने के बाद भारतीय टीम की गाड़ी आख़िरकार पटरी पर लौटती दिखी. लेकिन इस जीत के साथ ही कई बड़े और तीखे सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या जीत के बाद हार की असली वजहें सामने आ रही हैं?श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ़ की, पर क्या इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी कोई छिपा हुआ इशारा

रोहित, रिटायरमेंट और परदे के पीछे का खेल! टीम इंडिया को हारने की बीमारी क्यों लगी: बल्लाबोल
आपके फेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (BallaBol) के इस एपिसोड में हम कर रहे हैं टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा पोस्टमॉर्टम. लॉर्ड्स मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफ़वाहें किसने उड़ाईं और कैसे 'हिटमैन' ने शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद किया. रोहित के पीछे कौन पड़ा है और क्यों? रोहित शर्मा ने सेलेक्टर्स का कौन सा ऑफर ठुकराया और क्या इस पारी से उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता साफ़ ह

व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाबोल
Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम!इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर ग

Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़

आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्

T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्न

वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल
भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घट

अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल
BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है? कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iy

Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल
लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस

Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल
वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्

पंजाब किंग्स में क्या रायता फैला है और धोनी को क्यों नहीं खिला रही CSK: बल्लाबोल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने सबसे रोमांचक और आखिरी पड़ाव (Business End) पर पहुंच चुका है! 'बल्लाबोल' के इस धमाकेदार एपिसोड में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं टूर्नामेंट का सबसे सटीक और तीखा विश्लेषण।इस एपिसोड में बात होगी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की, जिसने लगातार 6 मैच जीतकर आसमान छुआ था, लेकिन अचानक उनकी तकदीर ने ऐसा गोता खाया कि अब वे बाहर होने की कगार पर हैं। आखिर

IPL की ख़ुफ़िया जानकारी किसने लीक की, क्या BCCI कोई स्कैंडल छुपा रहा है?: बल्लाबोल
IPL 2026 में मैदान के बाहर का ड्रामा अब मैदान के खेल से भी बड़ा हो गया है. 'बल्लाबोल' के इस विस्फोटक एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव पर्दा उठा रहे हैं उन ख़बरों से जिन्होंने BCCI की नींद उड़ा दी है. आखिर वो कौन है जो IPL की Inside Information लीक कर रहा था? क्या वाकई खिलाड़ियों की 'गर्लफ्रेंड्स' BCCI के निशाने पर हैं और 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोर्ड इतना क्यों बिफरा हुआ है? इस पॉडकास्ट में सुनिए: The

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की कप्तानी छिनेगी?: बल्लाबोल
PL 2026 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चला है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी घमासान मचा है! इस एपिसोड में हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) की, जिनकी तक़दीर इस सीजन में भी नहीं बदली. लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं— क्या Hardik Pandya और Rishabh Pant की कप्तानी जाने वाली है? आखिर ये दोनों स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान डिलीवर क्यों नहीं कर पा रहे? साथ ही, टीम इंडिया

5 साल में IPL कितना बदल जाएगा? Powerplay से लेकर Captaincy तक दिखेगा असर!: बल्लाबोल
IPL 2026 आधा सफ़र तय कर चुका है. हफ़्तेभर की चहल-पहल पर 'बल्लाबोल' में एकबार फिर चर्चा हुई. कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में लखनऊ ने क्या ब्लंडर किये, केएल राहुल अकेले 150 रन बनाकर भी दिल्ली को क्यों नहीं जीत दिला सके, वैभव सूर्यवंशी का शतक क्यों बेकार गया, सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की टीम क्यों हार जा रही है, लो स्कोरिंग मैच क्यों ज़्यादा रोमांचक लगते हैं, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के अला

IPL कैसे बदल देगा Cricket की दुनिया और सूर्यकुमार यादव की छुट्टी होने वाली है?: बल्लाबोल
मुंबई इंडियन्स की हालत इतनी पतली क्यों नज़र आ रही है, क्या जसप्रीत बुमराह चोट के साथ खेल रहे हैं, विल जैक्स कबतक लौटेंगे और मुंबई-चेन्नई जैसी टीमें 'डीप स्टेट' की तरह क्यों फंक्शन करती हैं? आईपीएल ओनर्स को BCCI इतनी ढिलाई क्यों देता है, आईपीएल का फ्यूचर क्या है या फिर आईपीएल ही क्रिकेट का फ्यूचर बनने जा रहा है? पंजाब किंग्स के अलावा कौन सी तीन टीमें टॉप 4 की सबसे मजबूत दावेदार हैं, क्या राजस्थान रॉ

IPL की तीन सबसे सफल टीमें एकदम नीचे क्यों लुढ़की हुई हैं?: बल्लाबोल
IPL की तीन सबसे कामयाब टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर क्यों हैं, जसप्रीत बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिल रहे, निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन जैसे T20 स्पेशलिस्ट क्यों स्ट्रगल कर रहे हैं, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से क्या ब्लंडर हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स की असल परीक्षा क्यों बाक़ी है? क्या वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से ज्यादा फुटेज मिल रहा है, आईपीएल में लोगों की दिलचस्

CSK की हालत पतली क्यों, KKR की असल परेशानी और RCB की जीत का सीक्रेट: बल्लाबोल
IPL 2026 में अबतक तीन टीमों ने जीत का स्वाद नहीं चखा है. चेन्नई सुपरकिंग्स तीन के तीन मैच क्यों हारी, धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के आने से क्या टीम की क़िस्मत पलटेगी, रुतुराज गायकवाड़ क्यों मजबूर लग रहे हैं, T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो संजू सैमसन का बल्ला क्यों ख़ामोश है और उनके लिए अबतक का सबसे बड़ा पॉजिटिव क्या रहा है? कोलकाता नाइटराइडर्स का हाल CSK जैसा ही क्यों है, अजिंक्य रहाणे के फ़्रस्ट्रेशन का कारण

IPL 2026 में हर टीम की कॉमन प्रॉब्लम, कैमरन ग्रीन की चालाकी और निशाने पर हिंदी कॉमेंट्री: बल्लाबोल
IPL 2026 का आगाज़ हो चुका है. मौजूदा चैंपियन RCB ने जीत के साथ बोहनी की और मुंबई इंडियन्स का वनवास ख़त्म हुआ. निखिल नाज़ ने क्यों कहा कि ये सबसे तगड़ा सीजन रहने वाला है, मुंबई इंडियंस के फैन्स क्यों कन्फ्यूज होंगे, हर टीम के सामने एक जैसी मुश्किल क्यों है और धोनी का ये आख़िरी सीजन क्यों हो सकता है? क्या केकेआर अपनी बल्लेबाज़ी के चलते हारी, कैमरन ग्रीन के बॉलिंग नहीं करने पर विवाद क्यों हुआ, विदेशी खिलाड़

IPL 2026 में जीत का फॉर्मूला क्या, हर Team की Analysis और Playing 11 पर रोमांचक चर्चा: बल्लाबोल
IPL 2026 सीजन आरंभ होने को है. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. कई टीम अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. चोट ने किस टीम का बैलेंस सबसे ज्यादा बिगाड़ा है, कौन सी टीम काग़ज़ पर सबसे ज्यादा मजबूत है, मौजूदा चैंपियन RCB के सामने बड़ी चुनौती क्या है, मुंबई इंडियंस की कमज़ोर कड़ी क्या है, चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ के सिर पर तलवार तो नहीं लटक रही और टीम की सोच

Bangladesh ने PAK को दिखाया आईना और Sanju Samson की गहरी सीख: बल्लाबोल
T20 World Cup जीतने के बाद Sanju Samson से मिले निखिल नाज़ ने उनके बारे में क्या क्या बताया, सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के दौरान संजू को क्या सलाह दी और संजू सैमसन की किस खासियत से प्रभावित हुए निखिल? पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की एनालिसिस, सलमान अली आगा का रन आउट विवाद और इसी बहाने स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट पर बहस भी सुनिए. साथ ही पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट और एनालिस्ट कैसे अपने खिलाड़ियों को झाड़ प

T20 World Cup 2026 Final जीतने वाली ये India की All Time Best Team है?: बल्लाबोल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार यह खिताब हासिल किया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया. ये जीत एकतरफा ज़रूर है मगर असाधारण क्यों है? विदेशी क्रिकेटर्स और फैन्स इंडिया की जीत को क्यों पचा नहीं पा रहे हैं, इंडिया की इस प्रचंड जीत मे

T20 World Cup Final 2026 - न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अमोघ अस्त्र क्या है: बल्लाबोल
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया. सुनील गावस्कर को कब लगने लगा था कि इंग्लैंड जीत रहा है, 254 के टारगेट ने इंग्लैंड का काम आसान कैसे कर दिया और इंडिया की ये धमाकेदार जीत किन मायनों में अहम है? इंडिया की स्ट्रैटेजी क्यों इंग्लैंड से बेहतर रही और भारत ने कौन से मोमेंट्स को सीज किया? संजू सैमसन की लगातार दूसरी बेजोड़ पारी, जसप्रीत बुमराह

Sanju Samson ने Semifinal में पहुंचाया, England को वानखेड़े में कैसे हराएंगे: बल्लाबोल
T20 World Cup 2026 का आखिरी Super 8 मैच. कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान और भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति. वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाकर एक मुश्किल टारगेट दिया. मगर संजू सैमसन की एक स्पेशल पारी ने टीम इंडिया को फतह दिलाई. संजू की ये पारी उनके करियर की बेस्ट इनिंग क्यों कही जा रही है और विराट कोहली से इसकी तुलना क्यों हो रही है? संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ क्या अलग किया और क्या वाकई इसके पीछे

T20 World Cup Semifinal में पहुंचने के लिए Team India को प्लान बदलना होगा?: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन सुपर 8 का पहला ही मुक़ाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाकर टीम इंडिया ने अपने लिए हालात मुश्किल बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में क्यों हारी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी पिच पर भारत के साथ खेल क्यों हो जाता है, अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना क्यों भारी पड़ा,

पाकिस्तान का दौरा बीच में क्यों छोड़ आई थी टीम इंडिया?: बल्लाबोल
T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चली ज़बरदस्त खींचतान के बाद दोनों टीमें कोलंबो में भिड़ी. भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का पुराना इतिहास रहा है. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट राइवलरी के कई क़िस्से हैं और इन क़िस्सों में कई किरदार हैं. टाइगर पटौदी से लेकर कपिलदेव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोहिंदर अमरनाथ, कृष श्रीकांत, राज सिंह डूंगरपुर, इमरान खान और भी बहुत सारे लोग. इन क़िस्सों का

ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करेगी. इस फ़ैसले ने क्रिकेट जगत को हालिया समय के सबसे बड़े संकट में डाल दिया है. पाक़िस्तान सरकार की आड़ में ये फैसला क्यों लिया गया है, आईसीसी प्रतियोगिताओं के इतिहास में टीमों के मैच छोड़ने से ये मामला क्यों अलग है, क्या मोहसिन नक़वी एशिया कप की खुन्नस निकाल रहे हैं, पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले से कितना नुक़सान होगा,

T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड कप से ऐन पहले इतना बवाल क्यों मचा हुआ है, पाक़िस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या सचमुच टी20 वर्ल्ड कप से पुल आउट कर सकता है या फिर बांग्लादेश के लिए इतना दिखावा कर रहा है, पाक़िस्तान के ख़िलाफ़ ICC के सैंक्शन की ख़बर क्यों चली, पाक़िस्तान अगर वर्ल्ड कप खेलने से मना करता है तो क्या बांग्लादेश के लिए एक मौक़ा बन सकता है और प्लेयर मैनेजमेंट कैसे इमेज मैनेजमेंट में तब्दील हो गया है? इसके अलावा 20-20 विश्व

टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल
टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं आए, लगातार हार के बाद भी BCCI क्यों मेहरबान है और बोर्ड की तरफ से कोई ठोस

Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल
ईशान किशन. इंडिया के तगड़े विकेटकीपर बैटर. वनडे क्रिकेट के स्पेशल रिकॉर्डधारी. अभी दो साल के वनवास के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड में चुने गए हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर ईशान ने ये जगह हासिल की. बतौर कप्तान झारखंड को पहली बार सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में भी बल्ले की धमक दिखाई. लेकिन ईशान किश

मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल
बीसीसीआई ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इसके बाद केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ भी कर दिया गया है. इस घटना पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फ़ैसला किया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी. वहीं, बांग्लादेश में आईपीएल मैचों का प्रसारण

इंडियन ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम बस तक में कैसे घुस जाते थे विजय लोकपल्ली: बल्लाबोल
'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में पधारे सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली और उनके बेटे अक्षय लोकपल्ली. इन दोनों ने मिलकर एक किताब लिखी है - We are the champions: 40 Iconic moments of Indian Sports. आज़ादी के बाद से भारतीय खेल जगत की 40 सबसे शानदार घटनाएं कौन सी हैं, किन खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है. इसके अलावा अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को काफी क़रीब से फॉलो करने वाले विजय लोकपल्ली न

गिल को T20 World Cup Squad से ड्रॉप करना मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक?: बल्लाबोल
आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने सबको चौंकाते हुए शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया. साथ ही दो साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम सेलेक्शन पर निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प चर्चा हुई है. गिल को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया, क्या साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ से इसक

IPL Mini Auction की बारीकियां, CSK और KKR ने कैसे मारी बाज़ी, RR का कप्तान कौन: बल्लाबोल
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन ख़त्म हो गया. कैमरून ग्रीन और मथिसा पथिरना के लिए KKR ने इतने पैसे क्यों लुटा दिए, मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे कैसे मिल जाते हैं, जानिए कौन हैं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खजाने खोल दिए, क्या धोनी इस साल आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे, लखनऊ की टीम के साथ क्या समस्या है, SRH की टीम कहां चूक गई, राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान क

शास्त्री, गावस्कर, सिद्धू, भज्जी और हर्षा भोगले पर पदमजीत सहरावत ने क्या बताया: बल्लाबोल
'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं मल्टी-टैलेंटेड पदमजीत सहरावत. क्रिकेट और कबड्डी की कॉमेंट्री करते हुए आपने इन्हें देखा होगा. साथ ही पोएट्री, वन लाइनर्स, म्यूजिक की विधा में भी इनकी मजबूत पकड़ है. इस पॉडकास्ट में क्रिकेट कॉमेंट्री की भाषा, इसमें आए बदलाव और कॉमेंट्री बॉक्स के क़िस्सों का पिटारा उन्होंने खोला है. सचिन-विराट की तुलना से लेकर सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली, नवजोत सिंह सिद्

गौतम गंभीर क्यों चिढ़े हुए हैं और Ro-Ko की जगह अब भी पक्की क्यों नहीं?: बल्लाबोल
इंडिया ने साउथ अफ़्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ जीत ली है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलने के बाद भी उनकी जगह 2027 वर्ल्ड कप में क्यों पक्की नहीं है, स्ट्राइक रेट को लेकर विराट कोहली की आलोचना क्यों ठीक नहीं है, रवींद्र जडेजा की बैटिंग क्यों भरोसा नहीं जगाती है, क्या रुतुराज गायकवाड़ को इस प्रदर्शन का इनाम मिलेगा? आईपीएल ओनर पार्थ जिंदल का सोशल मीडिया पोस्ट गौतम गंभीर को क्यों नागवार गुज

Virat की special century, Gambhir से दूरी और RoKo की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट हुई: बल्लाबोल
साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रांची में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला. उनकी इस पारी से किन सवालों का जवाब मिल गया, क्या टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी संभव है, गौतम गंभीर के साथ विराट का मनमुटाव क्यों चल रहा है, ये कैसे दूर होगा, एकदूसरे की धुर विरोधी रही रोहित शर्मा और विराट कोहली की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट नज़र आ रही है, क्या केएल राहुल काफ़ी नीचे बैटिंग कर रहे हैं, वनडे के बदले रूल के साथ टीम इंड

टेस्ट में शर्मनाक हार के लिए गौतम गंभीर नहीं तो कौन ज़िम्मेदार?: बल्लाबोल
दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत का फिर से भारत में ही सूपड़ा साफ़ कर दिया. कोलकाता के बाद गुवाहाटी में भी टीम इंडिया की दुर्गति हुई और टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. देखा जाए तो घरेलू सरज़मीं पर भारत की पिछले सात मैचों के दौरान ये पांचवीं हार है. इस शर्मनाक हार से कई सवाल पैदा होते हैं. मसलन, क्या इंडिया की टेस्ट क्रिकेट रसातल में पहुंच गई है, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह सरेंडर क्यों किया,

IND vs SA - Kolkata Test ने Gambhir की विदाई तय कर दी?: BallaBol
साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर सवाल उठ रहे हैं. इंडियन टीम से आख़िर सवा सौ रन भी चेज़ क्यों नहीं हुए, टीम मैनेजमेंट बार बार ऐसी पिच चुनने की ग़लती क्यों कर रहा है, वॉशिंगटन सुंदर को तीन नंबर पर बैटिंग कराना कितना सही है, सुंदर को इससे क्या नुक़सान होगा? क्या भारतीय बल्लेबाज़ों के पास स्पिन खेलने का स्किल नहीं बची, असल समस्या कहां है, क्या गौत

Sanju Samson के साथ खेल, IND vs SA Test Preview, IPL Retention पर क्या पता चला: BallaBol
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इंडिया ने 2-1 से T20 सीरीज जीत ली है. मगर इस सीरीज में टीम इंडिया ने प्रयोगों की इंतिहा कर दी. एक्सपेरिमेंट के नाम पर हर बार संजू सैमसन, अर्शदीप, कुलदीप और रिंकू ही क्यों ड्रॉप हो जाते हैं? संजू सेमसन क्या रवींद्र जडेजा के बदले ट्रेड होंगे, क्या राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू को ट्रेड करना चाहती भी है, केएल राहुल क्या केकेआर में जाने वाले हैं, CSK की टीम किन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर

Indian Women's Team कैसे बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस जीत के सूत्रधार कौन हैं?: बल्लाबोल
इंडिया विमेंस टीम ने इतिहास रच दिया है. 25 साल बाद विमेंस क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिला है. हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका को 52 रनों से हरा दिया. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में बात हुई है इसी ऐतिहासिक घटना के बारे में. इंडिया-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, इंडिया को क़िस्मत का साथ कैसे मिला, भारतीय महिला टीम जीत की दावेदार क्यों थी, हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी

IND vs AUS ODI Series में हार की चार वजहें और विमेंस टीम दोहराएगी इतिहास?: BallaBol
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ गंवा दी. इस हार की चार बड़ी वजहें क्या रहीं, टीम इंडिया ने कौन सी पुरानी ग़लती दोहराई, रोहित शर्मा-विराट कोहली से क्या चूक हुई, शुभमन गिल की कप्तानी में क्या कमियां दिखीं, हर्षित राणा क्या सभी फॉर्मेट के लिए फिट बैठते हैं और टी20 सीरीज़ में भारत के सामने क्या चिंताएं हैं? इसके अलावा भारत की टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है. सेमी

Vineet Garg से सुनिए Commentary Box के मज़ेदार क़िस्से: BallaBol
क्रिकेट के पुराने दीवाने आज भी विनीत गर्ग की आवाज़ और उनकी कॉमेंट्री के अंदाज़ पर जान छिड़कते हैं. विनीत जी आकाशवाणी के ज़रिये कई दशकों से क्रिकेट के खेल का आंखोंदेखा हाल सुनाते आए हैं. कुछ तो बात है उनकी कॉमेंट्री में कि एकबार कानों में पड़ जाए तो खेल के आनंद को चार गुना बढ़ा देते हैं. तो 'बल्लाबोल' के इस बेहद ख़ास एपिसोड में हमने आवाज़ दी दिग्गज कॉमेंटेटर विनीत गर्ग को. इस दौरान उन्होंने कॉमेंट्री के शु

IND vs WI सीरीज़, India Women टीम कहां चूक रही और Rohit की कप्तानी क्यों गई: बल्लाबोल
एशिया कप के ठीक बाद वेस्टइंडीज़ के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ निपट गई है. दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट मैच ने कुछ सवालों को जन्म दिया है. मसलन टेलेंडर्स का विकेट चटकाने में भारत के पसीने क्यों छूट गए, शुभमन गिल की कप्तानी क्यों वर्क इन प्रोग्रेस है, ऐसी पिच जो बैटिंग के लिए आसान है और रैंक टर्नर नहीं है...क्या वहां वॉशिंगटन सुंदर उतने इफेक्टिव हैं, क्या साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों क

Shubham Gaur ने बताए Cricket Content बनाने के tricks और Favorite Cricket Moments: बल्लाबोल
बल्लाबोल के इस एपिसोड के मेहमान हैं शुभम गौड़. कॉमेडी और क्रिकेट के कॉन्टेंट बनाने के लिए मशहूर हैं शुभम. वो आईपीएल फ्रैंचाइज़ लखनऊ सुपरजाएंट्स से भी जुड़े हैं. तो उनसे क्रिकेट कॉन्टेंट मेकिंग, इसकी टाइमिंग और क्रिकेटरों को अप्रोच करने के तरीक़े पूछे हमने. उन्होंने ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों के कुछ रोमांचक राज़ भी खोले. टेस्ट क्रिकेट के जबरा फैन शुभम गौड़ टीम इंडिय

Asia Cup Final Controversy, Mohsin Naqvi का बचपना और India की जीत: बल्लाबोल
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का फाइनल मुक़ाबला 5 विकेट से जीत लिया. तिलक वर्मा निस्संदेह मैच के नायक रहे, लेकिन इस जीत के Unsung hero कौन हैं? सूर्यकुमार यादव का बैटिंग फॉर्म भारत के लिए क्या चिंता का विषय है और बतौर ओपनर शुभमन गिल का परफॉरमेंस कैसा रहा? इसके अलावा भारत की जीत के बाद जो विवाद हुआ, उसकी जड़ में क्या है? PCB चीफ़ और ACC चेयरमैन मोहसिन नक़वी का ट्रॉफी लेकर चले जाना क्यों ग़लत फैसला है और स

IND vs PAK - क्रिकेट में फ्लॉप Pakistan ऊटपटांग हरक़तें क्यों कर रहा: BallaBol
एशिया कप में भारत ने एकबार फिर पाक़िस्तान को हरा दिया. इस मैच पर बात करने के लिए 'बल्लाबोल' में सीधे दुबई से जुड़े निखिल नाज़ और पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल. पिछले मैच के बाद पाक़िस्तानी खिलाड़ियों ने क्रिकेट से इतर काफी कुछ किया, उनके सेलिब्रेशन और अंडबंड इशारों का आख़िर क्या मतलब है, पाक़िस्तान की टीम इतना पिछड़ क्यों गई है, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के आगे पाकिस्तानी बॉलर क्यों पानी मांग रहे थे, शिव

IND vs PAK Controversy, Handshake छोड़िए Surya को ये ग़लती भारी पड़ेगी?: बल्लाबोल
एशिया कप 2025 में भारत ने पाक़िस्तान को ज़बरदस्त पटखनी दी. दुबई में खेले गए इस मैच को टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया. हालाँकि, इस मुक़ाबले को लेकर शुरूआत से ही विवाद चल रहा था. कई इंडियन फैन्स इस मैच के बॉयकॉट के पक्षधर थे. लेकिन इंडिया vs पाकिस्तान मैच के बाद और विवाद हो गया जब सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. पाक़िस्तान के कप्तान सलमान अली

Asia Cup 2025 Preview - Team India को परेशान करेंगे ये फैक्टर्स?: बल्लाबोल
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. यूएई में होने जा रहे इस टी-20 टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगा. इसके बाद टीम इंडिया का मुक़ाबला पाक़िस्तान से होगा. लेकिन भारत के लिए प्लेइंग 11 चुनना सबसे बड़ा सिरदर्द होगा, किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, शुभमन गिल के आने से क्या संजू सैमसन पर गाज गिरेगी, कौन से दो खिला

IPL से retire क्यों हुए Ashwin, कोच Dravid की विदाई और Rohit का वर्ल्ड कप खेलना तय?: बल्लाबोल
दिग्गज ऑफ़ स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से भी संन्यास ले लिया है. पिछले सीज़न में साढ़े 9 करोड़ में CSK ने उन्हें ख़रीदा था और अश्विन भी इस 'होम कमिंग' से काफी उत्साहित थे, लेकिन फिर क्या हुआ कि अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट ले लिया, अश्विन के किस बयान का ग़लत मतलब निकाला गया और अश्विन का संन्यास इतना बड़ा मोमेंट क्यों है? इसी बहाने ग़ायब होती जा रही 'ऑफ़ स्पिन' के आर्ट पर चर्चा, राहुल द्र

पुजारा का रिटायरमेंट, बड़े प्लयेर्स को मिलना चाहिए Farewell match?: बल्लाबोल
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. कैसा रहा उनका टेस्ट करियर, इसके हाईलाइट्स क्या रहे, पुजारा को किस बात का मलाल होना चाहिए, क्यों बड़े प्लेयर्स को फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिलता? एशिया कप के लिए इंडियन टीम में चौंकाने वाले बदलाव क्या रहे, शुभमन गिल का सेलेक्शन क्यों खटकता है, इससे किस तरह का सिरदर्द पैदा हो सकता है, श्रेयस अय्यर को किस वजह से नहीं चुना गया, क्या अय्यर के साथ ऐटिटूड

संजय बनर्जी ने क्रिकेट कॉमेंट्री के कौन से क़िस्से सुनाए: बल्लाबोल, S3E99
कमेंटेटर्स अपने शब्दों से इस खेल को एक नया आयाम देते हैं. रेडियो कमेंटेटर्स तो अपने शब्दों से पूरे मैच की तस्वीर खींच देते हैं. तो 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में आए वेटरन कमेंटेटर संजय बनर्जी, जिनकी कमेंट्री ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी ने सुनी ही है. चार दशक से कमेंट्री कर रहे संजय बनर्जी वो शख़्सियत हैं, जिन्होंने अपनी आवाज़ से इस देश की बड़ी आबादी को क्रिकेट से चिपकाए रखा. बंगाली होने के बावजूद हिंदी कमें

IND vs PAK Match Controversy, देशभक्ति या हिपॉक्रसी?: बल्लाबोल, S3E98
पहलगाम हमले और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं. अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो एक महीने के अंदर 3 बार इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. टूर्नामेंट का शेड्यूल आने के बाद से भारतीय फैंस मांग कर रहे हैं कि इस टूर्न

Oval में Miya Magic, IND vs ENG Series Draw कराकर लड़कों ने बचाई लाज: बल्लाबोल, S3E97
इंडिया-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का समापन हो गया है. पांच टेस्ट मैचों के दौरान दोनों ही टीमों में ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिली और सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. सारे ही मुक़ाबले आख़िरी दिन तक गए और फैन्स को हाई क्वॉलिटी टेस्ट क्रिकेट का आनंद मिला. ओवल के पांचवें और आख़िरी टेस्ट मैच में भी मैच पेंडुलम की तरह झूलता रहा और एक वक़्त इंग्लैंड की झोली में जाता दिख रहा मैच अंततः भारत ने अपने नाम कर लिया.

मैनचेस्टर में बचाया मैच मगर इंग्लैंड में भारत जीतने गया ही नहीं है?: बल्लाबोल, S3E96
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफ़र्ड में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर ख़त्म हुआ. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की जुझारू बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम इंडिया ने यह टेस्ट ड्रॉ करा लिया. लेकिन क्या वजह है कि आख़िर अच्छा खेलकर भी टीम इंडिया सीरीज़ में पीछे है, क्या इंग्लिश टीम की बल्लेबाज़ी भारत से बेहतर है, सही टीम कॉम्बिनेशन क्यों नहीं खिला रही टीम इंडिया, अ

चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट, Manchester में कैसे जीतेगी Team India?: बल्लाबोल S3E95
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले कई खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है. अर्शदीप सिंह हैंड इंजरी के चलते चौथे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं आकाशदीप की फिटनेस भी संदेह के घेरे में है. नीतीश रेड्डी चोटिल होकर सीरीज़ से बाहर ही हो गए हैं. ऋषभ पंत की उंगलियों में भी चोट लगी थी. बुमराह के वर्कलोड की चिंता भी है. इन तमाम चीज़ों ने कोच गौतम ग

Lord's Test में India की हार हुई लेकिन बड़ी कहानी कुछ और है!: बल्लाबोल, S3E94
इंडिया-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सांसें थाम देने वाला मैच हुआ. पाँचवें दिन चौथी पारी में जीत के काफ़ी क़रीब पहुंच कर भारत महज़ 22 रन से हार गया. कई छोटे-छोटे कारण इस बड़ी हार की वजह बने. आख़िर क्या हैं वो वजहें? इंग्लैंड दौरे पर अबतक सुपरहिट रही बल्लेबाज़ी अचानक फ़्लॉप क्यों हो गई, स्ट्रैटेजी के लेवल पर क्या चूक हुई, रवींद्र जडेजा और क्या कर सकते थे, जड्डू की आलोचना क्यों ठीक नहीं ह

INDIA के खिलाफ England का Bazball Flop क्यों और Lords में favorite कौन: Ballabol, S3E93
शुभमन गिल की अगुआई में बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ इंडियन टीम ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में एक-एक से बराबरी कर ली. भारत की इस जीत में आकाशदीप और सिराज की अहम भूमिका रही. लेकिन इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे. शुभमन गिल ने अपनी तक़नीक में क्या बदलाव किये, टीम इंडिया पिछली ग़लतियों से कैसे सीखी, आकाशदीप

Ranji, India A में धांसू प्रदर्शन, फिर भारत के लिए क्यों नहीं खेल पाए प्रियांक पांचाल?: बल्लाबोल, S3E92
डोमेस्टिक क्रिकेट टीम इंडिया के लिए एक मजबूत फ़ीडर सिस्टम का काम करती है. कई खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत नेशनल टीम में जगह बनाते हैं. लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए. प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) का नाम ऐसे ही चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने टीम इंडिया के दरवाज़े पर

Leeds Test में Team India की हार के कारण कई, कैसे होगी सर्जरी: बल्लाबोल, S3E91
टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हार से की है. शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट को गंवा दिया. टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि 5 शतक लगे फिर भी कोई टीम हार गई. इस हार के प्रमुख कारण क्या रहे, मैच के दौरान इंडियन प्लेयर्स से इतने कैच क्यों छूटे, टीम इंडिया के 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कहां गए, लोअर आर्डर के बल्लेबाज़ क्यों नहीं खेल पाए, साई सुदर्शन को

RCB का जश्न किस ग़लती से मातम में बदला, बेंगलुरू में निखिल नाज़ ने क्या देखा: बल्लाबोल, S3E89
18 साल बाद आईपीएल का ख़िताब जीतने के बाद RCB ने बेंगलुरू में जश्न का आयोजन किया था. लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया और इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के लिए कौन ज़िम्मेदार है, क्या पुलिस ने सच में परमिशन नहीं दी थी, घटना के वक़्त पुलिस वाले क्या कर रहे थे, RCB की तरफ से क्या चूक हुई, सोशल मीडिया पर लग रहे आरोपों की सच्चाई क्या है, विराट को

RCB ने 18 साल में पहली बार जीता IPL, इस बार टीम ने क्या अलग किया: बल्लाबोल, S3E88
18 साल, 275 मैच और 4 फ़ाइनल खेलने के बाद RCB की झोली में आख़िरकार ट्रॉफी आ गई है. जर्सी नंबर-18 पहनने वाले विराट कोहली के हिस्से ये कामयाबी आईपीएल के 18वें सीजन में आई. फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम से कहां कसर रह गई, RCB ने किन मौक़ों को भुनाया, श्रेयस अय्यर सस्ते में क्यों आउट हो गए और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से इसका क्या कनेक्शन है? इसके अलावा जोश हेज़लवुड, क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर्स के रोल, कोह

Hardik को ले डूबा Bad PR और फाइनल में किसका पूरा होगा ख़्वाब?: बल्लाबोल, S3E87
पंजाब किंग्स ने IPL के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब की इस दमदार जीत के सूत्रधार बने. लेकिन पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस 200 से ज़्यादा रन बनाकर भी कैसे हार गई, हार्दिक पंड्या कैसे इस हार के सबसे बड़े ज़िम्मेदार हैं, उन्हें श्रेयस अय्यर से क्या सीखने की ज़रूरत है और मुंबई क्यों इस बार जीतना डिज़र्व नहीं करती थी? इसके

RCB के ख़िलाफ़ पंजाब का सरेंडर और कौन जीतेगा एलिमिनेटर: बल्लाबोल, S3E86
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के पहले क्वालिफ़ायर में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. इस प्रचंड जीत के बाद आरसीबी नौ साल बाद आईपीएल का फ़ाइनल खेलने जा रही है. लेकिन घरेलू मैदान पर खेल रही पंजाब किंग्स की टीम ऐसे धराशायी क्यों हो गई, पंजाब के पास कोई प्लान बी क्यों नहीं था और आज एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात की टीम में किसका पलड़ा भारी है? गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडिय

PBKS vs RCB Qualifier 1 से IPL फाइनल के लिए पहले बाज़ी कौन मारेगा?: Ballabol, S3E85
IPL 2025 के आख़िरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई. आज पहले क्वालीफ़ायर में आरसीबी का मुक़ाबला पंजाब किंग्स से होगा. दोनों टीमों के हालिया फॉर्म, कमज़ोरी और खूबियों पर 'बल्लाबोल' के लेटेस्ट एपिसोड में हुई चर्चा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी का फ़ायदा पंजाब को कैसे मिल रहा है, मार्को येनसन की जगह टीम में किसको जगह मिलेगी, क्या चोटिल चल रहे चहल इस मुक़ाबल

विराट की तरह कप्तानी में निखरेंगे गिल, क्या इंग्लैंड में जीतेगी यंग टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E84
इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल इंडियन टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे. ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. ये टीम किन मायनों में पहले की टीमों से अलग है, कप्तानी की ज़िम्मेदारी से क्या शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी में निखार आएगा, बैटिंग की किस कमी को उन्हें दूर करना होगा और विराट कोहली के बाद क्या गिल नंबर चार की शोभा बढ़ाएंगे? बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के

LSG के ख़िलाफ़ हार में भी गुजरात टाइटन्स ने क्या पॉजिटिव ढूंढ लिए: बल्लाबोल, S3E83
IPL 2025 playoffs से एलिमिनेट होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को हरा दिया. गुजरात की टीम भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा क्यों नहीं कर पाई, इस असफ़ल रन चेज़ में गुजरात के हिस्से क्या पॉजिटिव आये, प्ले-ऑफ़ से पहले GT के लिए क्या एडवांटेज है, ऋषभ पंत ने क्या फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए, आज लखनऊ में RCB vs SRH की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक

मुंबई के ख़िलाफ़ ग़लती पर ग़लती करती चली गई Delhi Capitals: बल्लाबोल, S3E82
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ़ में जगह बना ली है. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद मुंबई प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. इस सीज़न के शुरुआती पांच मैचों में से चार हार कर मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पायदान पर थी. वहां से MI का टर्नअराउंड कैसे हुआ, कल के मैच में मुंबई किन वजहों से जीती और दिल्ली से इतनी गलतियां कैसे हुई? इस

वानखेड़े पर DC के ख़िलाफ़ क्यों फंस सकती है मुंबई, BCCI के किस नियम पर विवाद: बल्लाबोल, S3E81
राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम लीग मैच में टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया. राजस्थान की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी.का अलग रूप देखने को मिला. दोनों ही टीमों की तरफ से कुछ युवा खिलाड़ी चमके. लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने कौन सी गलतियां दोहराई, रवींद्र जाडेजा और अश्विन क्या अपना आख़िरी सीजन खेल रहे हैं और धोनी क्यों अगले सीजन में खेलते दिखेंगे? राजस्थान ने जीत के साथ अपना अभियान ख़त्म किया, लेक
Recommended

Brahma Kumaris Podcast

Side Notes by Zerodha Varsity

Bhaunchak

Geeta| Bhagwat | Tulsi Books| Upnishad |Ramayan|YogVashishth|Radheshyam Ramayan|Puran|Mahabharat

Mahabharat Hindi Podcast

The Secret by Rhonda Byrne, Book Summary, Podcast, English

Din Bhar

Indian Murder Mystery

FinCrime Jobs : AML, KYC & Compliance Insights

Dil ki Baat with Rituu Verma

𝕿 𓍯𓂃𓏧♡ +91_9145955769 Top love problem solution Guru Ji in Italy

User Manual Of Life - Lessons From Mahabharatham (Telugu)