
Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui
Aaj Tak Radio 198 episodes 21 Nov 2026
जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ चलिए कहानियों की उन सजीली गलियों में जहां हर नुक्कड़ पर एक नया किरदार है, नए क़िस्से, नए एहसास के साथ. ये कहानियां आपको कभी हसाएंगी, कभी रुलाएंगी और कभी गुदगुदाएंगी भी. चलिए, गुज़रे वक्त की यादों को कहानियों में फिर जीते हैं, नए की तरफ बढ़ते हुए पुराने को समेटते हैं. सुनते हैं ज़िंदगी के चटख रंगों में रंगी, इंसानी रिश्तों के नर्म और नुकीले एहसास की कहानियां, हर इतवार, स्टोरीबॉक्स में.
Episodes

कानपुर मर्डर मिस्ट्री Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री जिसमें क़ातिल ने अपने गुनाह के इकलौते चश्मदीद के दिमाग से वो याद ही मिटा दी जिसमें उसने कत्ल होते हुए देखा था. कैसे किया उसने ये नामुमकिन सा काम और कामयाब होने के बाद उसे क्यों हुआ अफसोस. देखिए एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसमें हर पल नया रोमांच है… आप जो देख रहे हैं वो हकीकत नहीं है. ये है एक साइकोलॉजिकल खेल जिसमें चश्मदीद अपना ही बेटा था. इस बार STORYBOX with JAMSHED में जमशेद

कानपुर मर्डर मिस्ट्री: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
एक पेंटिंग... एक खौफ़नाक कत्ल... और एक ऐसा दिमाग, जो हकीकत और कल्पना के बीच फ़र्क ही नहीं कर पाता! कानपुर के एक बड़े चमड़ा कारोबारी का बेटा. एक ऐसी Psychological बीमारी, जिसमें इंसान जो सोचता है, उसे दिखाई देने लगता है. लेकिन मुश्किल ये है कि जब उसे कुछ दिखाई देता है, तो उसे लगता है कि ये सिर्फ़ उसका भ्रम है! क्या सच है और क्या कल्पना? क्या जो आंखें देख रही हैं, वो हकीकत है या दिमाग का रचा हुआ कोई

इलाहाबादी चचा के मज़ेदार क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
इलाहाबाद की मिट्टी में कुछ तो है! यहां पानवाला भी ऐसी बात कह जाता है कि बड़े-बड़े बुद्धिजीवी सोच में पड़ जाएं, रिक्शेवाले की बकैती में भी ऐसा इंटेलेक्ट मिलेगा कि आप किताबें पलटना भूल जाएंगे! प्रयागराज यानी पुराने इलाहाबाद के इसी अनोखे मिज़ाज की एक दिलचस्प कहानी लेकर आए हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. क़िस्सा है इलाहाबादी बकैती के उस्ताद एक ऐसे चचा का जिनकी बातें, तर्क और अंदाज़-ए-बयां सुनकर आप हंसते-

कनपुरिया चचा के लखनवी क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
लखनऊ और कानपुर, इन दो शहरों के लोगों में हमेशा एक खास तरह की नोक-झोंक रहती है. लखनऊ वालों को लगता है कि कानपुर में तहज़ीब नाम की कोई चीज़ नहीं और कानपुर वालों की नज़र में लखनऊ के सारे लोग फ़र्ज़ी नवाब हैं! एक तरफ़ लखनऊ की नज़ाकत और नफ़ासत, तो दूसरी तरफ़ कानपुर का ठेठ अंदाज़ और बेबाक मिज़ाज. इन दोनों शहरों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोक-झोंक किसी से छिपी नहीं है. लेकिन क्या हो कि अगर इन दो शहरों की लड

भोपाली चचा के भन्नाट क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी सुना रहे हैं क़िस्से भोपाल के पटियेबाज़ों के. लंबी-लंबी हांकने वाले, अपने मन से कहानियां-क़िस्से बनाकर सुनाने की वो मज़ेदार परंपरा जिसमें क़िस्सा सुनाने वाले और सुनने वाले, दोनों को पता है कि क़िस्सा झूठा है लेकिन फिर भी उसका लुत्फ़ लिया जाता है. इनमें कभी कोई खां साहब रात के वक़्त जंगल में शेर के सामने खड़े हो जाते हैं, कभी नवाब साहब का ख़राब हेलि

सिगरेट के पैकेट से सरकार गिराने वाला शायर: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
ये कहानी है उस शायर की जिसे एक तानाशाह ने इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसके लिखे हुए शेर आवाम को जगा देते थे, आवाम सड़क पर आकर अपने हक़ मांगने लगती थी. उस सनकी तानाशाह ने कह दिया कि इस शायर को जेल में अकेले रखो और इसे कागज़-कलम नहीं मिलने चाहिए. वैसा ही किया गया. शायर जेल में अकेले था, न कागज़ था न कलम - लेकिन कोई किसी के ख़याल कैसे छीन सकता है. उस शायर ने अपने ज़हन में शेर कहे और जब कोई उससे मि

नाना पाटेकर की आख़िरी ख़्वाहिश क्या थी?: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
नाना पाटेकर ने न कभी कोई एक्टिंग स्कूल जॉइन किया और न ही किसी को एक्टिंग का गुरु बनाया. उन्होंने ज़िंदगी की धूप में तपकर असल ज़िंदगी के एहसास को जी कर सुख और दुख को समझा, उसी के हिसाब से एक्टिंग की. नाना पाटेकर ने हर बार किरदार की बारीकियां अपनी एक्टिंग में उतारकर दुनिया को चौंका दिया. चाहे वो क्रांतिवीर हो, वजूद हो, परिंदा हो, वेलकम हो या अब तक छप्पन - हर बार उन्होंने दर्शकों को अपने काम से चौंका

साहिर लुधियानवी के 200 रुपये: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
उर्दू शायर साहिर लुधियानवी ने एक बार अपने एक दोस्त को महज़ 200 रुपये उधार दिए थे. वो इसलिए क्योंकि वो शख्स बेरोज़गार था और उसके पास आखिरी 30 रुपये बचे थे, जो उसके खाने के लिए थे. वो आदमी तंगदस्ती में था, साहिर के पास पहुंचा और कुछ काम दिलवाने के लिए गुज़ारिश की. साहिर उस ज़माने पर छा चुके थे. उन्होंने उस शख्स से वादा किया कि देखते हैं कि क्या कर सकते हैं और साथ ही साथ 200 रुपये दे दिए. इस बात के स

भेड़िया - Part 3: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है और फिर बात आ

भेड़िया - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. आख़िर कौन थ

भेड़िया: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. - कौन है ये

कृष्ण जन्म कथा: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
जन्माष्टमी के मौके पर आज स्टोरीबॉक्स में ख़ास कहानी जो दरअसल नज़ीर अकबराबादी की एक मसनवी है. इसका नाम है 'कृष्ण जन्मकथा' जिसमें भगवान कृष्ण के जन्म, कंस की साज़िशें और वसुदेव का उन्हें उफ़नती हुई यमुना से गोकुल ले जाने के सारे मंज़र हैं. सुनिए नज़ीर अकबराबादी की लिखी कथा जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh & Rohan Bharti
Recommended

Bhay Originals

SPOOKCAST - A Hindi Horror Podcast

Kabhi Bewafa Na Kehna

Prince Singh - The Horror Podcast

The Stories of Mahabharata

A Story a Day ! Keep Your Worries Away

Horror Stories For Sleep : The Night Vox

वो कहानियां ।। Vo Kahaaniyan ।। Horror, Supernatural & Mystery Stories

Kaalkatha -The world of stories

The Balaji Storytime ( தமிழ்)

Gumnam Saya – Horror Stories in Hindi

Hisaab Barabar: Jayraj Mehta Detective Mystery