
रेडियो जयघोष उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित सामुदायिक एवं वेब रेडियो है, जिसका स्टूडियो उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में है और यह 107.8 एफएम पर प्रसारित होता है। यह लोककला, संगीत, रंगमंच, क्षेत्रीय व्यंजनों तथा सरकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करता है।